झाँसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाईवे पर रोडबेज बस और टैक्सी की टक्कर हो गई, जिससे टैक्सी में सवार छात्र औऱ सवारियां घायल हो गईं। कुछ की हालत गम्भीर होने पर उन्हें मेडिकल भेजा गया है।
बताया जा रहा हूं कि मोंठ इलाके से सवारियों और विद्यार्थियों को लेकर एक टैक्सी चिरगांव की ओर आ रही थी। टैक्सी गल्ला मंडी के नजदीक पहुंची , तभी पीछे से आ रही रोडबेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टैक्सी में सवार लोग गिरकर घायल हो गये।
घटना के बाद वहाँ चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने 28 वर्षीय संजीव और 15 वर्षीय प्रिंसी की हालत गम्भीर होने पर झांसी मेडिकल कालेज रिफर कर दिया है।
