Headlines

झाँसी-कैसे पकड़े गए वाहन चोर

झाँसी-लगतार हो रही बाहन चोरी से परेशान पुलिश ने मुखविर की सूचना पे दविश डर कर दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए.

एसएसपी विनोद कुमार के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी टहरौली बीके तिवारी के नेृतत्व में बरुआसागर थाना प्रभारी वीरेन्द्र विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सकरी पुलिस के नजदीक बाइक सवार दो युवक नजर आये। वह पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने किसी प्रकार उन्हें पकड़ लिया और सख्ती से पूछतांछ करते हुए उनकी निशानदेही पर चोरी 4 बाईके बरामद की। पकड़े गये बदमाशों को थाने लाया गया। जहां पूछतांछ में उन्होंने अपना नाम विश्वनाथ यादव उर्फ सनी और शीलू यादव निासी ग्राम भेलसा पृथ्वीपुर बताया। पकड़े गये बदमाशों के अनुसार वह झांसी और मध्य प्रदेश के इलाकों से बाइकों को चोरी करते हैं। इसके बाद उन्हें मामूली दामों में बेच देते। पकड़े गये वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस ने सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *