Headlines

झाँसी- लक्ष्मी ताल के लिए मेयर रामतीर्थ सिंघल के ड्रीम प्रोजेक्ट की डिजाइन!

झाँसी। झांसी के ऐतिहासिक धरोहरों में शुमार लक्ष्मी तालाब के सुंदरीकरण को लेकर की जा रही कवायद के बीच मेयर रामतीर्थ सिंघल का तालाब के मध्य में रानी झांसी की मूर्ति स्थापित करने का ड्रीम प्रोजेक्ट सामने आ गया है। इस प्रोजेक्ट की डिजाइन सामने आई है। यदि वह हकीकत में बदलने को तैयार है , तो यकीनन तालाब की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।

आपको बता दें कि नियर रामतीर्थ सिघल ने सार्वजनिक समारोह में इस बात के संकेत दिए थे कि वह लक्ष्मी तालाब में रानी झांसी की एक भव्य प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी में है।। प्रतिमा की डिजाइन मेरठ के कलाकार के द्वारा तैयार की जा रही है

अब बताया जा रहा है कि महापौर रामतीर्थ सिंघल ने अपनी सोशल साइट पर एक तस्वीर शेयर की है । इसमें रानी झांसी की भव्य प्रतिमा तालाब के बीचो-बीच दर्शाई गई है । बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही इस तस्वीर की डिजाइन देखने के बाद सभी इसकी तारीफ कर रहे हैं।

हालांकि महापौर में इस डिजाइन को शेयर करने के बाद यह यह संकेत नहीं दिए हैं कि यह डिजाइन लक्ष्मी तालाब के बीचो बीच स्थापित होने वाली रानी झांसी की मूर्ति की डिजाइन है , लेकिन जानकार बता रहे हैं कि यही डिजाइन फाइनल हुई है और जल्द ही इस पर काम शुरू हो सकता है।

महापौर नगर को सुंदर बनाने के लिए कई पार्कों का निर्माण और पूर्व में बने पार्कों का सुंदरीकरण करा रहे हैं । लक्ष्मी तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए रानी झांसी की प्रतिभा बीच में स्थापित कर उसे और भव्य बनाना चाहते हैं । बताते हैं कि सिंघल का यह प्रोजेक्ट उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *