झाँसी। नागरिक सुरक्षा कोर की बैठक में कई अहम जानकारियां दी गई। इसमें कोतवाली व नगरा विभाग के वार्डन मौजूद रहे ।
आगरा से आए उप नियंत्रक मुनेश कुमार ने सभी वार्डन को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग गतिशील रहे । क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गलत या संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर अपने सीनियर वार्डन और प्रशासन को जानकारी दें।
उन्होंने कहा कि देश व समाज मे वार्डन का अहम योगदान होता है ।वार्डन को सही दिशा देने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षित भी किया जाता है।
बैठक में सभी वार्डन ने मुनेश कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर बालकृष्ण कुशवाहा, मनोज वर्मा, अतुल किलपन, अंकुर बट्टा, अजय पटेल, संजय वर्मा, पवन बोहरे, कौशल किशोर गुप्ता,विजय मिश्रा, संतोष वर्मा, राजकुमार साहू, शुभम टंडन, नरेश बुंदेला, सुदर्शन शिवहरे, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
संचालन सहायक उप नियंत्रक मनोज वर्मा ने किया बाद में विनय सिजरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
