झांसी आज गहोई क्लब इंडिया के तत्वधान में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का 47 वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया होटल सनराइज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज फाउंडेशन के संस्थापक मुंबई से आए हुए राज कुमार पिपरसानिया एवं कानपुर झांसी बुंदेलखंड क्षेत्र के सह संयोजक मनमोहन गेड़ा के विशिष्ट आतिथ्य में मुख्यमंत्री का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर सीताराम गुप्ता, भरत सेठ, देवेंद्र नगरिया, आनंद सेठ, राकेश गेड़ा,कमलेश सेठ ,राजेश खांगर, दीपक साहू ,रतन कुशवाहा ,निखिल सेठ आदि उपस्थित रहे और अपनी शुभकामनाएं एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की दीर्घायु की कामना की कार्यक्रम का संचालन अमित सेठ एवं आभार एसआर गुप्ता ने व्यक्त किया