Headlines

झाँसी-ग्राम में रोकी गयी बारात, पुलिस मौके पर पहुचीं, रिपोर्ट-अनिल

झाँसी। जनपद के थाना क्षेत्र के कमरिया गांव में अहिरवार समाज के यहां आई बारात को रोके जाने को लेकर वहस हो गई । बारातियों और ग्रामीणों की हुई बहस के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई । आरोप है कि ग्रामीणों ने गॉव से बरात ना निकलने देने की बात कही है, तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस शादी की बाकी रस्मों को पूरी करवाने में जुट गई है।

कमरिया में बीती रात अहिरवार परिवार के यहां शादी थी, जिसमें बारात आई हुई थी कहा जा रहा है कि कुछ बाराती शराब के नशे में धुत थे और गांव के कुछ लोगों से भिड़ गए , जिसके बाद ग्रामीण गांव से बारात ना निकाले जाने की बात पर अड़ गए।

मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट और गाली गलौज भी हो गई ।सूचना मिलने पर मौके पर यूपी हंड्रेड भी जा पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *