Headlines

झाँसी- ग्वालियर मार्ग पर ट्रक और बाइक की टक्कर में 4 की मौत

झांसी जिले के सीपरी बाजार बाजार थाना क्षेत्र में झांसी-ग्वालियर मार्ग पर ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के भांडेर तहसील के रहने वाले लालता प्रजापति अपनी पत्नी रीना बेटे नैतिक 68 साल के ससुर रामगोपाल के साथ झांसी से भांडेर की ओर जा रहे थे रास्ते में तेज गति से आ रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी टक्कर के बाद चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान उनके रिश्तेदार दीपक ने की है पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *