झांसी-घर से निकले वयक्ति की लाश रैल पटरी पर पायी गयी इस जानकारी के बाद परिवार में मातम गया
कोतवाली क्षेत्र में झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर एक वृद्ध की क्षत-विक्षप्त शव मिला। उसने आत्महत्या की या फिर वह हादसे का शिकार हुआ। यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर पंचवटी कालोनी के नजदीक श्रीगार्डन के सामने स्थानीय लोगों ने लगभग 60 वर्षीय वृद्ध का शव देखा। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मौके पर मौजूद लोगों ने मृतक की हरचरन निवासी नई बस्ती के रुप में शिनाख्त हुई। मृतक के परिजनों के अनुसार वह सुबह घर से निकले थे। इसके बाद लौटकर वापस घर नहीं आये थे।
