झाँसी। जल ही जीवन है….और ..मटके का जल अमृत है
मटके का पानी सबसे अधिक साफ व स्वच्छ होता है। गरीबों का फ्रिज’ यानि मटके का पानी स्वास्थ्य के लिए अमृत हैं।
पर कुछ ऐसे भी लोग है जिन्हें मटके का ठंडा पानी भी नहीं मिल पाता।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए
जेसीआई झांसी ग्रेटर जे जे विंग के तत्वावधान में संस्थापक अध्यक्ष विजय अग्रवाल एवं जे जे विंग अध्यक्ष प्रनन दासानी की संयुक्त अध्यक्षता में शनि देव मंदिर झरना गेट के बाहर बैठे गरीब बुजुर्ग लोगों को ठंडे पानी से भरे मटकों का दान किया गया,कार्यक्रम की रूपरेखा जे सी डॉ ममता दासानी द्वारा की गई ।
उक्त कार्यक्रम में जेसी दिलीप दासानी,अमर बजाज,अनिल पमनानी,राकेश झा,करन पटवा,राकेश अग्रवाल,नीतू पटवा,हिना पमनानी आदि
उपस्थित रहे।जे जे विंग सचिव जय पमनानी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
