झाँसी-जिनकी शान गगन से ऊंची, उन्हें मिला वीरांगना अवार्ड, रिपोर्ट-अनिल, रोहित

झाँसी। अशिना चैर्टी शो के अन्तर्गत वीरांगना अवॉर्ड शो प्रोग्राम का होटल हाईवे में किया गया। इस मौके पर कलाकार को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया एवं कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

समारोह में ज़ी टीवी पर अपनी प्रतिभा बिखेर चुकी मंत्रिता शर्मा व टीवी शो के कलाकार देवदत्त भदोलिया, सिंगर अंबिका जी,सीमा जी(माही टैटू) व अन्य कलाकार मौजूद रहे । इसके अलावा सीमा गौतम राजपूत, माला मल्होत्रा,काजल कुशवाहा,पूजा राना, स्नेह सिंह,लगन, शगुफ्ता खान,गर्वी सोनी आदि को अवार्ड दिया गया।

यह शो के शिव सागर क्रेशन के निर्देशक शिव सागर , ऋषि शर्मा व रजीक मकरानी (दिलीप बिरयानी) द्वारा संपन्न किए गया।

मुख्य अतिथि में अरविंद यादव(जिला पंचायत सदस्य खैलार) एवं विशिष्ट अतिथि में आए सागर यादव ,सक्षम सोनी पारीछा (फ्लाइंग स्टेप्स डांस एकेडमी),मॉडल सम्राट सलमान खान,रोहित यादव आकाश पथोलिया आदि मौजूद रहे । समारोह में मार्केटसंवाद के रिपोटर रोहित जाटव को मीडिया पार्टनर के लिए सम्मानित किया गया।

अंत में शिव सागर ने अतिथियों का विशेष सम्मान करके आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *