झाँसी। लखनऊ से निरीक्षण करने झांसी महिला जिला अस्पताल आयी टीम ने एक रिश्वतखोर कर्मचारी को पकड़ लिया। वहां हड़कम्प मच गया। टीम ने टीम ने कर्मचारी से माफी मंगवाते हुए ली गई रकम को उक्त महिला को वापस कराया। इसके
लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग की टीम झांसी महिला जिला अस्पताल पहुंची। जहां टीम निरीक्षण करते हुए लेवररुम पहुंची। इलाज करा रही गर्भवती महिला ने अपना नाम आदिति निवासी चमरुआ बबीना थाना बताते हुए कहा कि वह 18 मई को यहां इलाज के लिए आई थी। महिला का आरोप है कि जब वह अस्पताल पहुंची तो यहां कार्यर्त एक कर्मचारी ने उसके पति से सुविधा शुल्क में 1500 रुपए मांगा।
गर्भवती महिला के पति ने उसे रुपए दे दिये। आज जब लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग की टीम निरीक्षण करने पहुंची और उसे पूछतांछ की तो उसने इसके बारे अवगत कराया। यह सुनते ही टीम ने आरोपी कर्मचारी को बुलाया और उक्त महिला को ली गई रकम को वापस कराया। इसके बाद उससे पूछतांछ की गई।
वहीं दूसरी और मुख्य चिकित्साधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें काफी समय से इस प्रकार की शिकायत मिल रही थी। आज टीम को सफलता मिली है। वह इस मामले की जांच करा कर रहे है। जांच के बाद दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।