झाँसी- जेल से छूटे युवक की गोली मारकर हत्या, रिपोर्ट- राजेश

झांसी जिले के क्षमता थाना क्षेत्र के नई बस्ती में जेल से छूटे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।मृतक संतोष शिल्पकार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक संतोष शिल्पकार पिछले दिनों ही जेल से रिहा रिहा हुआ था ।5 साल की कैद के बाद बीते दिनों ही उसे जमानत मिली थी ।परिजनों का आरोप है कि मनीष राधे और अमित में संतोष की हत्या की है ।जांच कर रही पुलिस ने पाया कि संतोष की पीठ में दो गोली लगी थी और उसकी मौत हो चुकी है ।

पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार की रात हुई पुलिस ने इस मामले में राधे और अमित को बंदी बना लिया है एसएसपी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है जल्द ही तीसरी आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *