झाँसी- ट्रेन से व्यापारी का सोना व नकदी चोरी, मचा हड़कंप,रिपोर्ट-देवेंद्र

झाँसी। जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में चोरों ने एक सर्राफा व्यापारी का लगभग डेढ़ किलो सोना और एक लाख की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर कर ले गये। सर्राफा व्यापारी ने झांसी पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत जीआरपी से करते हुए घटना के बारे में अवगत कराया।

ट्रेन क्रमांक 12189 महाकौशल एक्सप्रेस जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए जा रही थी। ट्रेन के स्लीपर कोच एस-1 की सीट नम्बर 58 व 59 पर सर्राफा व्यापारी रवि सिंघई अपने बेटे के साथ सतना से ग्वालियर के लिए सफर कर रहा था। रवि सिंघई ने बताया कि ग्वालियर में ज्वैलर्स का थोक विक्रेता है और सतना समेत अन्य स्थानों पर सोना-चांदी के आभूषण सप्लाई करता है। पिछले दिनों वह अपने बेटे के साथ ग्वालियर से लगभग डेढ़ किलो सोने के आभूषण लेकर सतना में सप्लाई करने गया हुआ था। सतना में उसने लगभग 300 ग्राम सोने के आभूषण दुकानदारों को दे दिए थे। सोने के शेष एक किलो 200 ग्राम के आभूषण और एक लाख रुपए की तकादा लेकर वापस ग्वालियर आ रहा था।

रवि सिंघई ने बताया कि रास्ते में ट्रेन के कोच में अधिक भीड़ हो गई। सफर के दौरान ट्रेन जब बेलाताल के नजदीक चल रही थी। तभी अचानक उसकी और उसके बेटे की अचानक आंख लग गई। इसी मौके का लाभ उठाकर चोर उसका पिट्ठू बैग चोरी कर ले गये। जिसमें एक किलो 200 ग्राम सोने के आभूषण और 1 लाख रुपए की नकदी, मोबाइल समेत अन्य सामान रखा था। जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक कई। काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। झांसी पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत झांसी जीआरपी से की। शिकायत के आधार पर जीआरपी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *