झाँसी। पुलिस लाइन में 26 जनवरी को लेकर चल रही परेड का झांसी डीआईजी और एसएसपी ने निरीक्षण किया।
26 जनवरी को झांसी पुलिस लाइन में तैयारियां चल रही हैं, जिसमें सिपाहियों से परेड भी कराई जा रही है। आज झांसी डीआईजी सुभाष बघेल, एसएसपी डॉ ओपी सिंह और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल मिठास पुलिस लाइन पहुंचे।
उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इसके साथ ही तैयारियों में कहीं कोई कमी न रहे। इसके लिए उन्होंने निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिये।
