Headlines

झाँसी-तीन दिन से लापता युवक का शव मिला, रिपोर्ट-रोहित, सत्येंद्र

झांसी । सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक को टैंक में उतराता हुआ शव मिला। मृतक पिछले तीन दिनों से घर से गायब चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरु कर दी है।

सीपरी बाजार थानान्तर्गत ब्रह्मनगर कालौनी में निर्माणाधीन मकान में लैट्रिन के टैंक में एक युवक का उतराता हुआ शव मिला। जिसे देख इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उतराते हुए शव को निकाला। इसके बाद कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। बताया जा रहा है कि मृतक की शिनाख्त सौरभ भदौरिया निवासी ब्रह्मनगर के रुप में हुई है।

वह पिछले तीन दिनों से गायब चल रहा था। उसकी मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *