झांसी। कहते हैं कि कभी-कभी विपत्ति इंसान को मौत के मुंह में पहुंचा देती है ऐसा ही एक हादसा झांसी जिले के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुआ यहां एक बुजुर्ग नदी के पानी में इस प्रकार फस गया कि उसका अब तक सुराग नहीं लग पाया है । हादसे का मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बताते है कि टोड़ीफतेहपुर थानान्तर्गत ग्राम तुर्क लहचूरा निवासी राजाराम के खेत में अन्ना जानवर घुस गये। जानकारी होने पर राजाराम ने जानवरों को भगाने का प्रयास किया।
जानवरों को भगाते समय खेत के नजदीक से निकली नदी में अचानक वह डूब गया। यह देख वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
इस दौरान वहां मौजूद लोगों में एक युवक ने उसके डूबने का वीडियो बना लिया। मऊरानीपुर क्षेत्राधिकारी के अनुसार बुजुर्ग का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से उसे खोजने का अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
