झांसी। आज जिला बस आपरेटर्स एसोसियेशन झाँसी का एक प्रतिनिधि मंडल विहारी लाल आर्य नव निर्वाचित महापौर नगर निगम झाँसी से उनके कैम्प कार्यालय में मिला। एसोसियेशन के अध्यक्ष अनूप कुमार यादव एवं प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारीयों ने महापौर से अन्तर्राज्जीय बस स्टैण्ड झाँसी पर स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत नगर निगम द्धारा कराये जा रहे जीर्णोद्धार में विसगंतियों से यात्रियों एवं जनता तथा बस आपरेटर्स को भविष्य में होने वाली परेशानियों के संम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया।
साथ में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ड्रा0 विष्णू राय भी उपस्थित रहे। महापोर ने आश्वासन दिया शीध्र ही बस स्टैण्ड का निरीक्षण करेगें जो बस आपरेटर्स की समस्यायें है उन्हें जनहित एवं आपरेटर्स के हित में शीध्र निराकरण करेगें। प्रतिनिधि मंडल में अनूप कुमार यादव, मु0 जावेद, भैया लाल तिवारी, रवि यादव, हासिम अली, पप्पू रायल, हरि शिवहरे, चैहान साहव, सुरेश चैवे, गौरी शंकर सोनी उपस्थित रहे।
