झाँसी। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद युवा शाखा द्वारा निर्जला एकादशी के उपलक्ष में भीषण गर्मी के चलते आम जनता को प्रेम नगर थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ यादव के मुख्य आतिथ्य व मनमोहन गेड़ा (वरिष्ठ समाजसेवी) एवं सुनील खरे के विशिष्ट आतिथ्य में शरबत वितरित किया गया |
कार्यक्रम में संस्था के जिलाध्यक्ष दीपक कश्यप, सीमा सिंह, प्रतिमा कुलकर्णी, रीना बाथम, अर्चना शर्मा, पूनम सक्सेना, देवेश मिश्रा, रितेश वैश्य, मृदुल शुक्ला, प्रशांत नारायण झा, इदरीश खान, पवन शाक्य, डॉ दीपक सिंह, पीडी कश्यप, ए के भल्ला, बंटी साहू, मनोज रायकवार, आदि पदाधिकारी व सदस्य उपलब्ध रहे
