Headlines

झाँसी- पहले सूने मकान की रेकी करते बाद में इस प्रकार वारदात को अंजाम देते,5 बंदी

झाँसी। कोतवाली पुलिस और स्क्वायड टीम को एक ऐसी सफलता मिली है जिसमें उन्होंने सूने मकानों को रिकी का निशानी पर लेने वाले गुरु के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओ पी सिंह के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र सिंह परिहार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान में आज थाना कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम द्वारा क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों को रोकने में बड़ी सफलता प्राप्त की । घटनाओं का खुलासा करते हुए 5 चोरों को मय चोरी के सामान एवं अवैध असलहा सहित पकड़ने में बड़ी सफलता मिली।

आज प्रातः कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीमको मुखबिर द्वारा सूचना मिली की राईन कब्रिस्तान की दीवार के किनारे उन्नाव गेट चौकी क्षेत्र पर कुछ दिनों से हो रही चोरियों की वारदात में शामिल कुछ लोग चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं ।

पुलिस ने राईन कब्रिस्तान पहुंचकर दबिश देकर पांच व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर बताया की दिनांक 3.05.2019 दिनांक 15.05.2019 एवं 17.05.19 को अंजनी माता मंदिर के पास एवं पीतांबरा कॉलोनी में खाली मकानों में ताला तोड़कर चोरी की थी। पकड़े गए आरोपियों में सुमित रायकवार पुत्र वीरेंद्र रायकवार निवासी ग्राम खिरिया जिला भिंड, निवेश झा पुत्र गौरी शंकर निवासी गौरी नगर जिला इंदौर मध्य प्रदेश, धर्मेंद्र बंशकार उर्फ शेरा पुत्र सियाशरण निवासी भांडेर रोड सेवड़ा चुंगी के पास जिला दतिया, मुकेश कुशवाहा पुत्र अतर सिंह निवासी राजघाट तिराहा जिला दतिया, सीताराम उर्फ पप्पू रायकवार पुत्र डमरु निवासी छोटा बाजार गाड़ी खाना मार्ग जिला दतिया के खिलाफ संबंधित धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया गया है। पुलिस टीम का नेतृत्व SHO थाना कोतवाली प्रभारी संजय सिंह,स्वाट प्रभारी विजय कुमार पांडे के साथ ही साथ चौकी प्रभारी बड़ागांव गेट परमेंदर सिंह, चौकी प्रभारी उन्नाव गेट सरोत्तम सिंह,चौकी प्रभारी मिनर्वा सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं कई उप निरीक्षक एवं कांस्टेबल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *