झाँसी। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण सिंह यादव ने भी आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
अपने मत का प्रयोग कर देश को एक मजबूत सरकार दें। इसके लिए घरों से निकलकर सभी लोग वोट डालें। यह संदेश देते हुए आज झांसी जिले के पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने अपने गांव बुढावली में मतदान स्थल पहुंचेर वोट डाला।
इसके बाद उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि घर से निकलकर अधिक से अधिक संख्या मंें वोट करें। आज हमें लोकतंत्र और संविधान को बचाना है। इसके लिए हम जब अधिक से अधिक वोट डालेंगेे तभी एक मजबूत सरकार दे सकते हैं।
