Headlines

झाँसी- पेट्रोल डालते समय लगी आग में बाइक जलकर राख हुई, रिपोर्ट- बीनू तिवारी

झांसी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मकान की बाहर खड़ी बाइक में पेट्रोल भरते समय आग लग गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया

बताया जाता है कि ओरछा गेट मोहल्ले मे अनिल के घर के अंदर उसकी बाइक खड़ी हुई थी।

सुबह वह डिब्बे द्वारा पेट्रोल भर रहा था। अचानक घर में चल रहे दीपक से पेट्रोल के डिब्बे में आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में अनिल ने जलते हुए डिब्बे को उठाकर घर के बाहर फेंका। डिब्बा सड़क पर गिरने से वहां भी आग लग गई ।
आग ने एक और वाइफ को अपनी चपेट में ले लिया। यह देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में किसी प्रकार आग को बुझाया जा सका। इस दौरान अनिल आग की चपेट में आने से झुलस गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *