झाँसी- पोस्टमार्टम हाउस से शव गायब , मचा हड़कंप ,अधिकारी मौके पर पहुंचे, रिपोर्ट-देवेंद्र

झांसी। मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस से एक बालक का शव गायब हो गया । इसकी जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है शव न मिलने से परिजनों का बुरा हाल है और वह अधिकारियों से शव का पता लगाए जाने की गुहार कर रहे हैं । घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं

विगत दिवस जनपद जालौन के एट थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 14 वर्षीय राजकुमार पुत्र अरविंद घायल हो गया था। घायल को झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहाँ डॉक्टरों में राजकुमार को मृत घोषित कर दिया था।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम घर मे रखवा दिया था। सुबह जब परिजन पोस्टमार्टम घर पहुंचे तो शव गायब मिला। शव न मिलने से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वहां पुलिस बल तैनात किया गया है अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सबकी बारे में जानकारी हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *