झाँसी- प्रधानी की पुरानी रंजिश को लेकर हुई जमकर फायरिंग, आधा दर्जन घायल, रिपोर्ट- रोहित एवं शैलू

झांसी । बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम तेन्दोल मैं दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर फायरिंग हुई इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम प्रधानी की पुरानी रंजिश को लेकर यह घटना हुई। बरुआसागर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तैंदोल निवासी संतोष यादव पूर्व ग्राम प्रधान और विनोद यादव वर्तमान ग्राम प्रधान है।

ग्राम प्रधानी को लेकर दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। जिसको लेकर आज उनके बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग होने लगी। दोनों पक्षों के बीच चली गोलियों से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। यह देख ग्रामीणों ने थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौक पर पहुँची।

बताया गया कि गोली लगने से एक पक्ष के संतोष यादव, वीरेन्द्र यादव, भगवान सिंह यादव, रविन्द्र यादव, आकाश यादव, दीपचन्द्र यादव व दूसरे पक्ष से विनोद यादव, द्वरिका यादव, गोपी यादव, नीलू यादव, रामकिशोर यादव, रहीश यादव संतोष यादव राम सिंह यादव और रविन्द्र यादव घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *