झाँसी। इसे प्रशासन को आईना दिखाना कहे या फिर जनता की जागरूकता। सोशल मीडिया के जरिये नगर की समस्याओं को सामने लाने लिए ग्रुप बनाया गया है। जी हाँ, नाम है नगर समस्या सन्देश।
जिस प्रकार मीडिया के जरिये शासन औऱ प्रशासन जनता एवम नगर की समस्याओं को संज्ञान में लेता है, उसके बाद कार्यवाही होती है। कई मामले ऐसे होते है, जो प्रशासन की नजर में नही आ पाते औऱ जनता परेशान होती है।
समाजसेवी विनोद सव्वरवाल ने इस दिशा में एक नया प्रयोग किया है। उन्होने सोशल मीडिया के जरिये नगर की समस्याओं को प्लेटफार्म देने के लिए नगर समस्या संदेश नामक ग्रुप बनाया है।
व्हाट्सएप पर बने इस ग्रुप में लोग शामिल हो रहे है। कई लोगों ने समस्याएं भी जाहिर की है। विनोद की इस पहल पर यदि प्रशासन ध्यान दे, तो काफी समस्याओ को निपटाया जा सकता है।
