Headlines

झाँसी-प्रसाद को बनाया जहर, खाकर अचेत हुए यात्री, प्रदीप जैन मदद को आगे आए, रिपोर्ट-रोहित,सत्येन्द्र

झाँसी। आगरा झांसी पैसेंजर में जहरखुरानी गिरोह के लोगों ने एकदम यात्रियों को अपना निशाना बनाया। सदस्यों ने यात्रियों को लड्डू खिलाकर बेहोश कर दिया और उनका सामान लेकर चंपत हो गए । यात्रियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस बात की जानकारी मिलने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य उनसे मिलने पहुंचे।

जनपद ललितपुर के बार तहसील में रहने वाले भूपेन्द्र, पूरन, कल्यान, खुशबू समेत लगभग 15 लोग मजदूरी करते हैं। पिछले दिनों वह मुरैना में मजदूरी करने के लिए गये हुए थे। खेत में खड़ी फसल काटने के बाद वह आगरा से झांसी आने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गये। इसी दौरान वहां एक युवक लड्डू लेकर पहुंचा और लड्डू लेते हुए कहा कि यह रामनवमी का प्रसाद का है।

उन्होंने प्रसाद समझकर लड्डू खा लिए। लड्डू खाते ही एक दर्जन लोग बेहोश हो गये। इसकी जानकारी जब झांसी आरपीएफ और जीआरपी को हुई तो प्लेटफार्म पर पहुंचकर उन्होंने सभी बेहोश यात्रियों को उतारकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

इधर, जब इसकी जानकारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को हुई तो वह मेडिकल कालेज पहुंच गये। जहां उन्होंने यात्रियों के हालत की जानकारी और फिर बातचीत करते उन्हें बेहतर इलाज व न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *