झाँसी- फर्जीवाड़े के आरोप पर क्या बोले डमडम महाराज?

झांसी. बीते रोज पूर्व गरौठा विधायक बृजेंद्र व्यास उर्फ डमडम महाराज समेत 7 लोगों के खिलाफ फर्जी तरीके से और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था । जमीन को लेकर दर्ज कराए गए इन आरोपों के लिए जब पूर्व विधायक से संपर्क किया गया तो उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अपना पक्ष कुछ इस प्रकार रखा।
आपको बता दें कि पिछोर निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार गजेंद्र सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि रकसा में उन्होंने एक प्लॉट खरीदा था।
सिंह का आरोप है कि अब उस जमीन पर कारोबारी उन्हें कब्जा नहीं दे रहे हैं। कब्जा मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास उर्फ डमडम महाराज, प्रॉपर्टी डीलर नत्थू कुशवाहा, कदीर खान, ज्ञानेश्वर कुशवाहा सहित सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
आरोपों को लेकर पूर्व विधायक बृजेंद्र सिंह ने साफ किया कि उनका किसी से कोई कारोबारी रिश्ता नहीं है।
जिस व्यक्ति ने शिकायत की है उसे जमीन उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन वह ले नहीं रहा है क्योंकि वहां गड्ढा है। दूसरे जमीन के लिए कुछ वक्त मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *