Headlines

झाँसी-फाँसी पर झूलती मिली महिला, हड़कम्प, रिपोर्ट-अनिल-रोहित

झाँसी- कोतवाली थाना क्षेत्र में आज एक महिला की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने खुद फांसी लगाई है या उसकी हत्या की गई है? जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

झांसी जिले के शहर कोतवाली अन्तर्गत पठौरिया मोहल्ले में रहने वाले विकास साहू के साथ आठ माह पहले गीता की शादी हुई थी। गीता के माता-पिता ने शादी में हैसियत के अनुसार 12 लाख रुपए दिये थे। शादी के कुछ दिनों बाद गीता के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। गीता ने अपने माता पिता को कई बार बताया कि वह उस घर मे नही रहना चाहती है।

गीता ने अपनी भाभी को बताया था विकास साहू शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। गीता की भाभी के पास मृतक गीता की ससुराल से फोन आया कि गीता ने फांसी लगा ली। इतना सुनते ही मृतक गीता की भाभी अपने परिवार के साथ गीता की ससुराल पहुंची जहां एक कमरे में गीता पंखे पर पर लटकी दिखी। गीता के परिवार के लोग गायब थे। मृतक गीता के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *