झांसी जनपद के लहचूरा थानान्तर्गत ग्राम अक्सेव में रहने वाली एक लड़की को आनंद सिंह निवासी बलिया 10 दिन पहले अपने साथ भगा ले गया। जिसकी जानकारी होने पर लड़की के पिता ने आनंद से शादी करने के लिए कहा। जिस पर आरोपी युवक ने लड़की से शादी करने से इंकार कर दिया। यह जानने के बाद लड़की पिता काफी आहत हो गया। समाज और गांव की नजरों से गिरने से क्षुब्ध होकर उसने पिछले दिनों फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार आरोपी युवक के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी।
