Headlines

झाँसी-बन्द मकान में वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप, रिपोर्ट-देवेंद्र, रोहित

झाँसी। कोतवाली इलाके में एक वृद्ध का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। शव अर्धनग्न था। पुलिस जांच कर रही है।

कोतवाली अन्तर्गत परवारन मोहल्ला में स्थानीय लोगों ने एक मकान से तीव्र बदबू आने पर थाने की पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और दरबाजा खोलकर देखा। मकान के अंदर एक वृद्ध का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था। शव कोे कब्जे में लेकर पुलिस ने शिनाख्त कराई। पुलिस के अनुसार शव की सीताराम महेरा पुत्र स्व. लक्ष्मीनारायण के रुप में शिनाख्त हुई है। बताया जा रहा है। कि उक्त मकान में किराय से रहता था।

स्थानीय लोगों की मानें तो वह कई दिन से मकान से बाहर नहीं निकला था। आज जब उसके मकान के पास पहुंचे तो वहां से तीव्र बदबू आ रही थी। मृतक की मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सकी। फिलहाल अशंका जताई जा रही है कि बीमारी के कारण मृतक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *