झाँसी। पूछ थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरु कर दी है।
पूंछ थानान्तर्गत ग्यारई निवासी 27 वर्षीय राहुल बाइक क्रमांक यूपी 93 बी 7781 से एट गया हुआ था। जहां से लौटकर वह वापस घर जा रहा था। तभी मुस्कान ढाबा के नजदीक उसकी रोडवेज बस से टक्कर हो गई। यह देख राहगीरों ने थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
