झाँसी- बारिश के साथ ओले गिरे, किसानों की बढ़ी मुसीबत, रिपोर्ट- सतेंद्र

झाँसी। शुक्रवार को मौसम में अचानक हुए बदलाव ने बादल को बरसने के लिए मजबूर कर दिया बारिश तो हुई साथ में ओले भी गिरे, जिससे किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

शुक्रवार का दिन था। अचानक बदले मौसम के कारण सुबह से ही बादल छाए हुए थे। तभी दोपहर होते-होते झांसी में मऊरानीपुर तहसील के टोड़ीफतेहपुर में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने लगी। क्षेत्र में ओलावृष्टि इतनी अधिक हुई कि मैदान सफेद चादर में लिपटा हुआ नजर आने लगा।

यह देख किसानों की चिंता बढ़ गई। क्यों वर्तमान में किसानों के खेतों में मटर, मसूर, गेहंू और सरसों की फसल खड़ी है। जिसमें ओलावृष्टि से नुक्सान होने के आसार हो सकते हैं। फिलहाल किसान भगवान से प्रार्थना करने में जुटा हुआ कि ओलावृष्टि न हो।

वहीं दूसरी ओर बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरु कर दिया। ठंड से बचने के लिए लोग एक बार फिर इंतजाम में जुट गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *