झाँसी-बारिश में जलभराव से परेशान लोगों से मिले प्रदीप जैन

झांसी। बारिश में नन्दनपुरा-ताज कम्पाउण्ड क्षेत्र पानी से लबालब भर गए। लोगों के घर-दुकानों में पानी भर गया। इससे लोगों में नगर निगम के प्रति भारी आक्रोश रहा।
मौके पर पहुंचकर पूर्व केन्द्रीय मन्त्री प्रदीप जैन “आदित्य” ने स्थानीय लोगों से वार्ता कर स्थिति का जायज़ा लिया। उनके बुलाने पर नगर निगम के नगर आयुक्त के प्रतिनधि के रूप में राजेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां रेलवे क्षेत्र से होता हुआ नाला बस्ती के बीच से गुज़रता है। इससे तेज़ बारिश में पानी क़ब्रिस्तान व बस्ती में भर जाता है। नगर निगम से आये हुए राजेन्द्र कुमार ने गन्दगी साफ कराने का आश्वासन दिया। पूर्व मन्त्री ने तत्काल सफाई कराने के लिए कहा।
बारिश ने स्मार्ट सिटी की पोल भी खोल दी। लोग धरातलीय स्तर पर परेशान नज़र आ रहे हैं। इस दौरान वार्ड सभासद भूरे, कांग्रेस शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन, विधानसभा संयोजक एस. नोमान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजेन्द्र सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेश चन्द्र बिल्हटिया, अहमद शमीम राज, शोएब अशरफी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *