झाँसी। लगातार हुई बारिश में जहां मौसम को सर्द हवाओं में लपेट दिया तो वहीं आम आदमी की जिंदगी में मुश्किलों का तूफान मिला दिया है नगर हो या देहात सभी जगह पानी के के चलते लोगों के सामने परेशानियां मुंह आकर खड़ी हो गई हैं इसके साथ ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी पोल खुल गई
पिछले दो दिन से से झांसी जिले में हो रही भारी बारिश ने तबाही मचानी शुरु कर दी है। जगह-जगह मकान गिरने से लोग बेघर हो रहे हैं। जिसकी उदाहरण यह तस्वीरें स्वयं बयां कर रही हैं।
बताते चलें कि झांसी जिले में पिछले दिनों से बारिश हो रही है। बारिश ने मौसम को जहां खुशनुमा बनाया है तो वही दूसरी ओर यही बारिश मुसीबत बनी हुई। भारी बारिश होने के कारण बरुआसागर, पूंछ कस्बे समेत कई स्थानों पर मकान गिर गये। वहीं दूसरी ओने घरों में नालों को गंदा पानी भर रहा है। जिस कारण लोगों की नींदें उड़ी हुई है। मकान गिरने से उसके मलवे के नीचे लोगों को सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि इस दौरान घरों में किसी के न होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है।
वही ग्राम बरोदा व बाबई के संपर्क मार्ग पर पुलियों के ऊपर से पानी बह रहा है। जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है।
