झाँसी। नगर के प्रसिद्ध बिल्डर संजय वर्मा पर एक महिला के अपहरण का आरोप लगा है । नवाबाद थाने में इसको लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है बड़े ही रोचक रहस्य और सनसनीखेज इस मामले की तहकीकात में पुलिस जुट गई है।
आपको बता दें कि पिछले साल इसी कारोबारी की गाड़ी पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी थी।
बंदूकों के साए में चल रहे इस दबंग का नाम संजय वर्मा है। संजय पर एक महिला को दुबई भेजकर किडनैप कराने का इल्जाम है। एक ऐसी सोशल वर्कर महिला जिसने चैट में खुद को संजय की पत्नी बताया है। यहां तक कि उस चैट में उसने संजय के बच्चों की मां भी बताया। 23 मार्च से महिला का पता नहीं है।
अभी लापता महिला के परिवार वाले मीडिया के सामने नहीं आ रहे हैं उन्होंने थाने में तहरीर दी है । डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह एसएसपी झांसी ने बताया कि थाना नवाबाद में 364 का मुकदमा कायम हुआ है । एक महिला 23 मार्च से लापता है । दुबई जाने के लिए घर पर फोन किया था। संजय वर्मा के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट हुई है । इस मामले में एक अलग इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की गई है।
आपको बता दें संजय वर्मा एक महिला के कत्ल में पहले भी जेल जा चुका है । उस पर कई अपराधिक मामले दर्ज। पेशे से यह सफेदपोश सराफा व्यापारी पेट्रोल पंप व्यापारी रियल एस्टेट व्यापारी और वकील है। खास बात यह है कि महिला ने अंतिम बार अपने घर फोन करके बताया था कि वह संजय वर्मा के साथ दुबई जा रही है उसके बाद से उसका मोबाइल बंद है।
