झाँसी-बुंदेली कलाकारा सत्याग्रह में खुद को यह बोलने से रोक ना सकी, रिपोर्ट-देवेन्द्र एवं रोहित

झाँसी-बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण को लेकर संघर्षरत् सभी घटक दलों को मिलाकर बनाये गये बुन्देलखण्ड संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में चलाये जा रहे अनिश्चित कालीन सामूहिक सत्याग्रह के 46वंे दिन आज बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के साथ वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति एवं भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के साथी सत्याग्रह पर बैठे।
सत्याग्रह स्थल पर अपने अध्यक्षीय उदबोधन में महेश चन्द्र बिदुआ ने कहा कि बुन्देलखण्ड पिछड़ा हुआ क्षेत्र है और पूर्ववर्ती सरकारों ने बुन्देलखण्ड के विकास के लिए विशेष कार्य नही किया अतः बुन्देलखण्ड पृथक राज्य की आवश्यकता है जिससे कि शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों का भी विकास हो सके। मैं ब्राहम्ण महासभा झांसी की ओर से इस आन्दोलन का पूर्ण समर्थन करता हॅू। ब्राहम्ण महासभा झांसी की ओर से 1001/-रू का सहयोग राशि भेंट की गई। मुम्बई से आन्दोलन के समथन में पधारे पं0 बिदुआ जी ने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र का ब्राहम्ण इस आन्दोलन में अपनी पूरी ताकत लगा देगा और पृथक राज्य बनवाने मंे जिस हद तक जाना पड़े, जाने को तैयार रहेगा।

मिस इण्डिया रनर अप और मिस यू0पी0 रही माॅडल व एक्टो मिस श्रेया शुक्ला ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र के पिछड़ेपन पर चिन्ता व्यक्ति करते हुए पृथक बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण की आवश्यकता बताते हुए आन्दोलन में अपना पूर्ण सहयोग देने की आश्वासन दिया।

उन्होने बुन्देलखण्ड क्षेत्र के कलाकारों के लिए एक पृथक संगीत एवं नाट्य अकादमी बनाये जाने की भी मांग की जिससे बुन्देलखण्ड क्षेत्र के अभिनय और कला क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए एक मंच मिल सके। उन्होने कहा कि बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण के संघर्ष में बुन्देलखण्ड की प्रतिमाएं जो फिल्म इंन्ड्रटीज में कार्य कर रही है उनको बुन्देलखण्ड राज्य आन्दोलन में जोड़ने का पूरा प्रयास करूंगी।

ब्राहम्ण महासभा, झांसी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि पृथक बुन्देलखण्ड राज्य का निर्माण शीघ्र होना चाहिए और इसके लिए चलाये जा रहे आन्दोलन में महिलाये भी पुरूषों के साथ बराबर से हिस्सा लेगी। रानी झांसी की नगरी की हम महिलायें उन्ही के शौर्य को नमन कर बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण के लिए आर-पार का संघर्ष करेगी।
उक्त अवसर पर ब्राहम्ण महासभा झांसी के प्रबन्धक पं0 श्री रमेश चन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष पं0 रमा शंकर तिवारी, श्रीमती सुनीता बिदुआ, श्रीमती रानू शर्मा, श्रीमती सरोज, श्रीमती शीला, श्रीमती शोभा, श्रीमती विमला, श्रीमती सरोज शर्मा, श्रीमती माधुरी शुक्ला, श्रीमती क्रान्ति, आचार्य पं0 हरी शंकर चतुर्वेदी आदि ने ब्राहम्ण समाज की ओर से सम्बोधन किया।
सत्याग्रह को कार्यक्रम समन्वयक एवं बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा भानू सहाय, बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा महासचिव दिनेश भार्गव, मोर्चा प्रवक्ता रघुराज शर्मा, उत्कर्ष साहू, कुंअर बहादुर आदिम, देवी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार हनीफ खान मीड़िया प्रभारी बुन्देलखण्ड संयुक्त मोर्चा, रिजवान राइन, राजेन्द्र कुशवाहा, अच्छू खान, रामजी जादौन, नरेश वर्मा, प्रदीप गुर्जर, आदि ने भी सम्बोधन दिया।
सत्याग्रह पर डा0 करूणानिधि शर्मा, रमाशंकर, नौशे, राजू शर्मा, संदीप त्रिपाठी, जाकिर खान, सरमन पिट्टे, रमेश चन्द्र शर्मा, बृजलाल पाल, मुन्ना लाल बछेरा, शुभम गौतम, ओम प्रकाश, रामप्रसाद, आदि बड़ी मात्रा में लोग उपस्थित रहे।
संचालन किसान नेता गौरी शंकर विदुआ ने किया तथा अन्त में कार्यक्रम समन्यवक बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा भानू सहाय ने सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *