झाँसी। लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही हैं झांसी ललितपुर संसदीय सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। प्रत्याशी की घोषणा में हो रही देरी ने विपक्ष को पार्टी पर तंज कसने का मौका दे दिया है। गठबंधन से लेकर कांग्रेश भी भाजपा पर हमलावर है।
प्रत्याशी को लेकर विरोधियों के सवाल पर महापौर रामतीर्थ सिंगल ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने साफ किया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के बल पर चुनाव लड़ती है ना कि इसी चेहरे पर।
आपको बता दें कि झांसी सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का चयन अब तक नहीं हो पाया है । पार्टी में चल रहे मंथन में जिन नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं, उनमें नगर विधायक रवि शर्मा ललितपुर विधायक रामरतन कुशवाहा पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला बबीना विधायक राजीव सिंह समेत कई नाम सामने हैं, लेकिन स्थिति साफ नहीं है ।
टिकट किस चेहरे को मिलेगा इस को लेकर पार्टी और विपक्ष में काफी उत्सुकता है । विपक्ष पार्टी की ओर से चेहरा ना पेश कर पाने को लेकर तंज कस रहा है। सपा और बसपा के गठबंधन के नेता कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी हार के डर के मारे ऐसे प्रत्याशी की तलाश कर रही है, जो मुकाबला कर सके।
विपक्ष के सवालों को लेकर मार्केट संवाद ने महापौर राम तीर्थ सिंघल से बात की। महापौर ने कहा कि विपक्ष तो आज चुनावी मैदान में आया है हम पिछले 6 माह से चुनावी तैयारियों में जुटे हैं।
रैलियां, सम्मेलन और बूथ स्तर तक संगठन का काम चल रहा है। महापौर ने कहा कि तंज कसने वाले यह समझ ले कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के बल पर चुनाव लड़ती है ना की किसी चेहरे के लिए। चेहरा हमारे लिए हर कार्यकर्ता का वजूद है ।
हम संगठन में विश्वास रखते हैं और इस संगठन के बल पर ही हर जीत को हासिल करते हैं। महापौर ने कहा कि झांसी ललितपुर संसदीय सीट के लिए प्रत्याशी का चयन पार्टी की रणनीति का हिस्सा है ।
हम चुनाव के मैदान में हैं और पूरी शिद्दत के साथ तैयारियां कर रहे हैं विपक्ष को अपनी हार दिख रही है । इसलिए वह चेहरे को लेकर सवाल उठा रहा है और यह सोच रहा कि बीजेपी से कैसे मुकाबला किया जाए।
