झाँसी- मऊरानीपुर मार्ग पर बस और कार में भीषण भिड़ंत, कई घायल, रिपोर्ट-देवेन्द्र, रोहित

झाँसी। मऊरानीपुर मार्ग पर आज एक बस और कार में भीषण भिड़ंत हो गई घटना के बाद बस पलट कर खाई की तरफ जा गिरी घटना में कई यात्री घायल हो गए जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया।

बताया जा रहा है कि घटना निवाड़ी मुंडारा क्षेत्र में हुई है । यहां मऊरानीपुर से आ रही बस एक कार से टकरा गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई कई यात्री घायल हो गए । जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *