झाँसी- मजबूत लोकतंत्र के लिए संविधान सर्वोपरि- आरडी फौजी, रिपोर्ट देवेंद्र

झाँसी-जन अधिकार पार्टी जनपद झांसी के तत्वाधान में जिला मुख्यालय गांधी उद्यान पार्क झांसी पर सभा का आयोजन किया गया है जिसकी अध्यक्षता कालीचरन कुशवाहा बुन्देलखण्ड प्रभारी द्वारा की गई।
देश की राजधानी दिल्ली जन्तर-मन्तर प्रांगण में कुछ मनुवादी विचार धारा के लोगो द्वारा समता मूलक संविधान को जलाये जाने के विरोध में सभा को सम्बोधित करते हुये पार्टी के जिला प्रभारी आर0डी0 फौजी ने कहा कि देश की अखण्डता किसी भी दशा में बर्दास्त नही किया जा सकता, संविधान की सुरक्षा एवं संविधान के अनुरूप चलना सभी देश वासियों की जिम्मेदारी है। सभा को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष देशराज कुशवाहा ने कहा कि संविधान का अपमान करने वाले को इस देश में रहने का अधिकार नही है जिन लोगों ने संविधान का अपमान करने वाले को इस देश में रहने का अधिकार नही है जिन लोगों ने संविधान की प्रतियां जलाकर देश का अपमान किया उनके ऊपर देश द्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए। जन अधिकार पार्टी बुन्देलखण्ड राज्य समर्थन करती है भानू सहाय, सत्येन्द्र पाल, महेन्द्र शर्मा, बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय, बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल अध्यक्ष सत्येन्द्र पाल, बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा महामंत्री दिनेश भार्गव, बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा प्रवक्ता रघुराज शर्मा, उत्कर्ष साहू, गिरिजा शंकर राय, देवी सिंह कुशवाहा, नरेश वर्मा, बृजेश राय, कंुअर बहादुर आदिम, बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनीफ खान वरिष्ठ पत्रकार आदि लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बुन्देलखण्ड प्रभारी जन अधिकार पार्टी कालीचरन कुशवाहा जी ने कहा हमारे देश का संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय संविधान है जिसमें देश के सभी वर्ग के लोगों को समता मूलक भाईचारा प्रेम बन्धुत्व बराबर का अधिकार निहित है। देश व प्रदेश की सरकारों की गलत नीतियों के कारण आम जनता की समस्याओं को कम होना तो दूर की बात है बल्कि और बिकराल होती जा रही है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस बिजली की बढ़ती कीमतों के कारण किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग व्यापारियों को परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसले नष्ट हो रही है कमजोर वर्ग, दलित पिछड़े अल्पसंख्यक महिलाओं पर अन्याय, अत्याचार, शोषण बढ़ गया है, पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। युवा जिलाध्यक्ष गौतम सिंह कुशवाहा ने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों की जिन्दगी से खिलवाड़ कर देश व प्रदेश की सरकारे नौकरी न देकर संविदा व ठेकेदारी से काम लेकर शिक्षित बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। लेकिन प्रदेश एवं देश की सरकारें समस्याओं को दरकिनार करते हुये आने वाले चुनाव में जीत का गणित बैठा रही है, जिस तरह झूठे वायदे कर जनता को गुमराह किया जा रहा है, इसका जबाव आने वाले समय में सबक सिखने के लिए जनता तैयार बैठी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। युवा जिला सचिव हरिओम सिंह पाडरी कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव प्रेमनारायण श्रीवास ने किया आभार डा0 बालचन्द्र जी ने सभी आये हुये मुख्य अतिथि एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *