*झाँसी महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एलिट चौराहा में मनाया बिहार चुनाव में जीत का जश्न, आतिशबाजी के साथ बांटी गईं मिठाइयां*
बिहार में विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत के बाद इलाइट चौराहे पर जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार की अध्यक्षता में जश्न मनाया गया। सांसद अनुराग शर्मा महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार विधायक रवि शर्मा, राम निरंजन बाबूलाल तिवारी ,रामनरेश तिवारी, जमुना कुशवाहा ,प्रदीप सराओगी, अर्पित दास महाराज ,सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत पर खुशी जताई। एक दूसरे का मिठाई खिलाकर बधाई दी।
जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि बिहार में मिली भारी जीत से कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा है। कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताकर भारी बहुमत से जीत दिलाई है। कहा कि बिहार के चुनाव का असर 2027 में उत्तराखंड में होने वाले चुनाव में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया
संतोष सोनी,अंकुर दीक्षित,अखिलेश गुप्ता, शैलेन्द्र प्रताप सिंह,संजय आनंद,विकाश कुशवाहा,कपिल बिरसैनिया,सुरेश मनकानी,हेमंत पांचाल,सलिल तिवारी राजेश पाल,,रजनी गुप्ता, राकेश पाल,मनमोहन गेडा, संजीव पटैरिया,सोनू ठाकुर अनूप करोसिया,जीतू शिवहरे ,नीता अवस्थी,कृष्णकुमार ,मुकुल द्विवेदी,रतन कुशवाहा,लखन कुशवाहा,अमित राय,धर्म करोसिया,संजय लॉन्गसन,संजीव अग्रवाल लाला
