झाँसी- महाराजा अग्रसेन जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम, कल निकलेगी वाहन रैली,रिपोर्ट-देवेन्द्र, रोहित

झांसी। नगर में कल महाराजा अग्रसेन जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई जाएगी ।वाहन रैली निकालने के साथ कई कार्यक्रम आयोजित होंगे मुक्ताकाश मंच क्राफ्ट मेला ग्राउंड से वाहन रैली निकाली जाएगी। महाराजा अग्रसेन की जयंती की पूर्व संध्या पर 9 अक्टूबर को विशाल वाहन रैली निकाली जायेगी। इस रैली का शुभारम्भ मुक्ताकाशी मंच क्राफ्ट मेला ग्राउंड से होगा।
यह रैली शहर के मानिक चौक, बड़ा बाजार, सुभाष गंज, गांधी रोड, रानी महल समेत सभी बाजारों में जायेगी। इस रैली का आयोजन समस्त अग्रवाल समाज कर रहा है। रैली में अध्यक्ष एड. अनिल अग्रवाल सरपंच अग्रवाल पंचायत और मुकेश अग्रवाल संयोजक रहेंगे।

इसके अलावा न्यायमूर्ति मुनेन्द्र मित्तल, रविकांत गर्ग, विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह पारीछा, राज्य सभा सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव, महापौर रामतीर्थ सिंघल अतिथि के रुप में रहेंगे। इसके साथ ही संजय अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल समाज सदर बाजार, विनोद अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल समाज मिशन, पुरुषोत्तम अध्यक्ष अग्रवाल समाज बरुआसागर, अनिल अध्यक्ष अग्रवाल समाज बबीना, गोपाल बुन्देलखंड अग्रवाल समाज, गोपाल बंसल अग्रवाल समाज सीपरी बाजार, महेश अग्रवाल रेमंड, विनोद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल शांति कंसट्रेक्शन सह सयोजक रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *