झाँसी-महिला से जबरन दुष्कर्म का प्रयास

झाँसी। एक युवक ने महिला से जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। वो महिला को झाड़ियों में खींच ले गया। युवती के शोर मचाने पर युवक भाग निकला। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।
झांसी जिले के टहरौली थानान्तर्गत ग्राम धवारी में रहने वाली एक युवती विगत दिवस शौच के लिए गांव के पास बने तालाब किनारे गई हुई थी। जहां पहले से घात लगाये गांव का रहने वाले जयराम ने अपने साथी सुरेन्द्र निवासी टोड़ीफतेहपुर के साथ मिलकर बुरी नीयत से महिला को पकड़ लिया। इसके बाद उसे झाड़ियों में जबरन खींचकर ले गये।

जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसका महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया। जिस पर आरोपी युवक धमकाते हुए मौके से भाग गये। महिला ने थाने की पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए घटना के बारे में अवगत कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *