झांसी । आज नगर के लक्ष्मी गार्डन में बसपा सुप्रीमो मायावती का 63 वा जन्मदिन मनाया गया। सपा और बसपा के गठबंधन की बाद दोनों दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केक काटा। उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प लिया।
समारोह में बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज/बुन्देलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार, सपा के राज्य सभा सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव, सपा के पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव, बसपा की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती अनुराधा शर्मा, बसपा के पूर्व बबीना विधायक के.पी राजपूत, सपा से एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर पारीछा, चरन सिंह यादव, राकेश पाल, सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष रामबाबू चिरगईयां, पूर्व विधायक कैलाश साहू, प्रागीलाल अहिरवार, सीताराम कुशवाहा, पूर्व मऊरानीपुर विधायिका रश्मि आर्या, पवन चौधरी, राजू राजगढ़, पूर्व जिलाध्यक्ष आर के अहिरवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद गौतम, पूर्व मंत्री रतन लाल अहिरवार, जगदीश यादव, मिर्जा करामत वेग, चांद राईन नगर अध्यक्ष सपा मऊरानीपुर, बृज बिहारीराज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मऊरानीपुर, महेन्द्र गौतम, कल्लन नगरा, मुन्ना पाली, शकील खान समेत कई सपा और बसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
लालाराम अहिरवार और डॉ. चन्द्रपाल यादव समेत सभी पदाधिकारियों ने 63 किलो का केक काट कर मायावती का जन्मदिन मनाया।
