झांसी । सीपरी बाजार पुलिस ने शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गये चोर भीड़-भाड़ वाले इलाके में मौका पाते ही वाहन चोरी कर भाग जाते हैं। पकड़े गये वाहन चोरों के पास से चोरी की लगभग 9 बाइकें बरामद हुई है।
जनपद में वाहन चोरी की घटनायें हो रही थी। यह घटनायें पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई थी। वाहन चोरी की घटनाओं को गम्भीरता से सीपरी बाजार थाना पुलिस ने वाहन चोरों की तलाश शुरु कर दी है। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि ग्वालियर रोड पर स्थित एक होटल के पास से कुछ वाहन चोर गुजर रहे हैं। मौके पर। पहुचीं पुलिस को को एक बाइक पर सवार दो युवक नजर आये।
तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। साथ ही बाइक के प्रपत्र मांगे तो वह नहीं दिखा सका। जिस पर पुलिस दोनों को थाने ले गई और सख्ती से पूछताछ की। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की अन्य आठ बाइकें बरामद की है।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि बदमाशों ने पूछतांछ में अपना नाम अफजल खान और जुबैर खान बताया। पकड़े चोरों ने अफजल पर दो दर्जन से अधिक वाहन चोरी के मामले दर्ज है। दोनों चोर भीड़ भाड़े इलाके जैसे स्कूल, स्टेशन और अस्पताल के आस-पास खड़े वाहनों को मौका पाते ही मास्टर चाबी की मदद से चोरी कर लेते हैं। इसके बाद उन्हें मध्य प्रदेश इलाके में ले जाकर कम कीमतों मं बेच देते है।
