झाँसी- मूर्ति विसर्जन से लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, बालक की मौत, रिपोर्ट- मंगल सिंह

झांसी। आज खाना थोड़ी फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बगरोनी में एक दुखद हादसा हो गया । यहां मूर्ति विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक बालक की मौत हो गई । हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग भी घायल हुए हैं जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जाता है कि टोड़ी फतेहपुर थानान्तर्गत ग्राम बगरोनी में देवी मूर्ति विसर्जन के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर से ग्राम लिधौरा स्थित चेकडैम पहुंचे। जहां विधि विधान से मूर्ति विसर्जन किया गया। इसके बाद सभी वापस अपने गांव आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम खलीलपुरा एवं बगरौनी के बीच बनी पुलिया पर ट्रैक्टर अचानक असंतुलित हो गया।

इससे पहले चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण करता वह पलट गया। जिससे उसमें सवार श्रृद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को किसी प्रकार स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने 11 वर्षीय मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम 11 वर्षीय सत्यम पाल पुत्र ओमप्रकाश बताया गया है। घायलों में ग्राम के निरपट पटेल पुत्र करन (26), मनीष पुत्र राकेश(8), नित्तु पुत्र निरपत(10), उमेश पुत्र राकेश(10), सौरभ पुत्र अनूप बताए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *