झाँसी में बंद का मास्टर प्लान तैयार, जाने प्रदीप और डमडम क्या करेंगे

झाँसी। डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी में 10 सितंबर को भारत बंद बुलाया है।  इस बंद को सफल बनाने के लिए पूरे बुंदेलखंड में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के कंधों पर जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदीप जैन के साथ कल पूर्व गरोठा विधायक बृजेंद्र व्यास उर्फ  डमडम  महाराज भी आम जनता के साथ व्यापारियों से बंद में सहयोग करने की अपील करते नजर आएंगे।  आज कांग्रेस पार्टी में बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

देश में जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र की बीजेपी सरकार को लगातार निशाने पर ले कर सवालों का जवाब मांग रहे हैं तो वहीं कल कांग्रेस पार्टी में पेट्रोल डीजल के दामों में हुई वृद्धि को मुद्दा बनाते हुए 22 पार्टियों के सहयोग से भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है ।

बुंदेली धरती में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य इस बंद को सफल बनाने के लिए पिछले 2 दिनों से बाजार में व्यापारियों से मुलाकात कर उसे समर्थन मांग रहे हैं । इसके अलावा कांग्रेश पार्टी की बैठक में शहरऔर  जिला अध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारियों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारत बंद में झांसी को सफल  बनाने के लिए मंथन किया है।

बताया जाता है कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं में भी पार्टी के आदेश को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।  युवा कांग्रेसी नेता राहुल राय ने बंद को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से कमान संभाली हुई है।

बताया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य पूरे झांसी में अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बंद को सफल बनाने के लिए लगातार भ्रमण करेंगे । इसके अलावा पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास भी अपनी भावुक अपील के जरिए व्यापारियों एवं आम जनता से बंद को सफल बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करते नजर आएंगे।

कांग्रेसी नेता रघुराज शर्मा ने बताया कि 10 सितंबर को सुबह 8:30 बजे सभी कांग्रेसी शहर कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित होंगे और वहां से  टोलियो  के जरिए शहर व सदर बाजार के साथ सीपरी बाजार क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकलेंगे।  सभी कांग्रेसी गांधीवादी तरीके से लोगों से बंद में सहयोग की अपील करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *