झांसी। भारतीय प्रजा शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज रावत ने बुंदेली राजनीति में बड़े दिल वाली राजनीति की मिसाल पेश की है । जिस पशुवधशाला पर रोक के लिए वह लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे, उस पशुवधशाला पर प्रशासन ने रोक लगा दी है ।
राजनीति में एक तरफ जहां राजनेता श्रेय लेने की होड़ में लगे रहते हैं, तो वहीं पंकज ने मुद्दे को अंजाम तक पहुंचने पर अपने संघर्ष को वाहवाही में तब्दील होने से बचते हुए विधायक रवि शर्मा को बधाई दे डाली। पंकज रावत की इस राजनैतिक पहल ने एक संकेत दिया है कि यदि जनहित के मुद्दों पर बुंदेली माटी की राजनीति एक दूसरे की सहयोगी हो जाए, तो समस्याओं का निदान बहुत आसानी से हो सकता है।
आपको बता दें कि भगवंतपुरा में पिछले कई महीने पहले पशु वध शाला खोली गई थी। पशुवध शाला खुले जाने के कुछ समय बाद से ही भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी ने इसे बुंदेली माटी के लिए कलंक मानते हुए विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया था।
पंकज रावत के नेतृत्व में उनके सहयोगी लगातार कई महीनों तक धरना प्रदर्शन और ज्ञापन देते रहे। इतना ही नहीं उन्होंने झांसी के समस्त मंदिर आचार्य, समाजसेवी संगठनों, राजनीतिक दलों और आम नागरिक को इस मुद्दे पर अपने साथ लेने के लिए पहल भी की।
पंकज रावत के अनुसार पशु शाला का विरोध करने के दौरान उन्हें कई बार धमकियों का भी सामना करना पड़ा था । कई बार जब वह इस मुद्दे पर किसी प्रकार से झुके नहीं, तो उन्हें खरीदने की भी कोशिश की गई।
पंकज का कहना है कि बुंदेलखंड की पवित्र माटी में जानवरों के कत्लेआम का यह सिलसिला क्षेत्रीय सांसद के संज्ञान में लाए जाने के बाद भी बंद नहीं हुआ, तो उन्होंने इसे आंदोलन के रूप में परिवर्तित करने का फैसला किया था ।
वे लगातार इस मुद्दे पर शासन प्रशासन को चेतावनी देते रहे थे। उन्होंने पशु वध शाला के खुलने से इलाके में लोगों को होने वाली परेशानियों को प्रशासन को कई बार बतलाया था।
भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी की लगातार मुहिम का ही नतीजा रहा कि क्षेत्रीय विधायक रवि शर्मा ने बीते दिनों पशु वध शाला से हो रहे नुकसान को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से प्रदूषण विभाग में इस पशु वध शाला को मानक के विपरीत मानते हुए इस पर रोक लगा दी है।
इस मामले में पंकज रावत ने सोशल मीडिया पर विधायक रवि शर्मा की पहल का स्वागत करते हुए एक पोस्ट भी डाली है।
जो इस प्रकार है -भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन को विधायक रवि शर्मा ने व प्रदेश सरकार के सहयोग से बंद कराया गया, विधायक व मुख्यमंत्री का आभार
साथ ही भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी की टीम धरन शर्मा, राधारमण उपाध्याय, रमन महाराज, शशांक दिवेदी, श्रुति चड्डा, आनंद मुदगल, जय किशन गोस्वामी, प्रीति साहू, भावना राजपूत, मीना रायकवार, राजेश तिवारी, सुदर्शन तोमर, लालू महाराज, पीकू चड्डा, साथ ही मंदिरों के पुजारियों, व पार्षदों ने विशेष सहयोग दिया था, उनका भी कोटि कोटि आभार।
