झाँसी में हर घर को भाजपा का घर बनाने निकले भाजपाई, रिपोर्ट-रोहित, सत्येंद्र

झांसी । भारतीय जनता पार्टी ने मेरा परिवार- भाजपा परिवार अभियान के अंतर्गत बूथ संपर्क अभियान में घरों पर भाजपा के झंडे लगाए और दीवारों पर स्टीकर चिपकाकर संपर्क किया। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के ओम शांति नगर आवास पर झंडा व स्टीकर लगाकर अभियान पर निकले भाजपाई।

भाजपा के प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में भाजपा के झंडे और ” फिर एक बार मोदी सरकार” के नारों के साथ अभियान पर निकले। विधायक राजीव सिंह पारीछा के आवास पर भाजपा का झंडा लगाकर मेरा परिवार भाजपा परिवार लिखा हुआ स्टीकर चिपकाया। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी एक- एक बूथ के एक-एक घर पर संपर्क के अभियान पर निकली है। 2 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा अपने कार्यकर्ता,पदाधिकारी, मोदी एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी तथा एक-एक मतदाता की दहलीज पर मोदी एवं योगी सरकार का लेखा -जोखा लेकर पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में आज झांसी महानगर में भाजपा कार्यकर्ता अभियान पर निकले। हिमांशु ने कहा कि यह इतिहास में पहली बार हुआ है जब कोई राजनीतक दल अपनी सरकार का लेखा- जोखा लेकर जनता के दरबार में पहुंच रहा हैं। लोकतंत्र के मूल में जबाबदेह सरकार की अवधारणा है, भाजपा इसी अवधारणा को मूर्त रूप देने के दर-दर पर हाजिर है।
हिमांशु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, पूर्व मंत्री रवीन्द्र शुक्ल, पूर्व महानगर अध्यक्ष संतोष सोनी,महानगर महामंत्री मुकेश मिश्रा, अमित साहू, मण्डल अध्यक्ष राकेश मिश्रा सहित सैकड़ों घरों में दस्तक दी और घरों पर भाजपा के झण्डे लगाए तथा स्टीकर चिपकाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पत्रक भेंट किया।
इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल लाला, लखन कुशवाहा ,मंडल अध्यक्ष रोहित गोठनकर, राजेंद्र पचौरी, दिलीप पुरी, अभिषेक जैन,वरुण जैन, अमित बुधौलिया, धीरज दीक्षित, कल्लू कौशल, सहित कार्यकर्ताओं का समूह साथ रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *