Headlines

झाँसी- मेडिकल से जिला अस्पताल दौड़ता रहा, मरीज मीडिया की मौजूदगी के बाद हो सका भर्ती, रिपोर्ट-देवेंद्र, रोहित

झाँसी- मारपीट की घटना के बाद हड़ताल पर गए मेडिकल कॉलेज के जूनियर चिकित्सकों ने मरीजों को भर्ती करने से मना कर दिया यारों ललितपुर में रहने वाले हरिनारायण ने लगाया है। बाद में मीडिया को जानकारी होने के बाद उसे भर्ती कर लिया गया।
बताया जाता है कि आज मेडिकल कॉलेज में एक घटना के बाद जूनियर चिकित्सकों ने हड़ताल कर दी इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ललितपुर जिले में रहने वाले हरिनारायण की पत्नी की तबियत खराब हो गई थी। जिस कारण उसे ललितपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
हरनाराण का कहना है रेफर होकर जब मेडिकल कालेज पहुंचा तो वहां उसे यह कहते हुए भगा दिया गया कि उनकी हड़ताल है। ऐसा वह पहला तीमारदार नहीं है इसके अलावा कई मरीज है जिन्हें उपचार नहीं दिया। जब वह झांसी जिला अस्पताल पहुंचो तो वहां से भी भगा दिया गया। लेकिन जैसे ही इसकी जानकारी मीडिया को हुई तब कहीं जाकर मीडिया की दखल अंदाजी के बाद डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *