झाँसी- ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह को झांसी जीआरपी व आरपीएफ ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पकड़े गये चोरों के पास से आरपीएफ ने चोरी के 21 मोबाइल बरामद किये है। चोरों ने कई ट्रेनों से यात्रियों के मोबाइल चोरी किये है।
जीआरपी थाना प्रभारी अजीत कुमार और आरपीएफ प्रभारी अशोक कुमार अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें आधा दर्जन से अधिक मोबाइल चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। तलाशी और निशानदेही के आधार पर चोरों के पास से चोरी के 21 मोबाइल बरामद किये गये हैं।
चोरों को थाने लाया गया। जहां पूछतांछ में उन्होंने अपने नाम काशीराम, निवासी आजादपुरा ललितपुर, अजहर निवासी पुलिया नम्बर 9 झांसी, संजय निवासी डबरा, विक्की निवासी बिजौली, टिंकू चौरसिया निवासी बांदा और दिलीप निवासी डोंगरा खुर्द ललितपुर बताया।
जीआरपी थाना प्रभारी पकड़े गये चोर काफी शातिर है। वह अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए ट्रेन यात्रियों के साथ चोरी करते हैं। उनके गिरोह के साथ ग्वालियर से झांसी और झांसी से बीना के बीच घटनाओं को करते हैं। पकड़े गये बदमाशों के
