झाँसी- युवक का शव मिला, हत्या और आत्महत्या में उलझा मामला, रिपोर्ट-अनिल

झाँसी। जनपद के समथर थाना क्षेत्र में एक गांव के किनारे युवक शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद उसकी शिनाख्त कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

झांसी जिले के समथर थानान्तर्गत ग्राम बसोवई में स्थानीय ग्रामीणों ने लगभग 37 वर्षीय युवक को शव पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना चौकीदार ने मोबाइल पर थाने की पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने सूचना को गम्भीरता से नहीं लिया। कई बार पुलिस को सूचना दी गई, जब कहीं जाकर लगभग 10 घंटे से अधिक देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई।

मृतक की शिनाख्त चुन्नू खा निवासी साकिन के रुप में होना बताया जा रहा है। मृतक की हत्या हुई या फिर वह हादसे का शिकार हुआ। यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिसने मामले की छानबीन शुरु कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *